Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सीएम धामी ने 11 वर्षीय कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को किया सम्मानित, चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 11 वर्षीय प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी क्रियांश कौशिक को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रियांश आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी कम उम्र में क्रियांश की यह उपलब्धि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने क्रियांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि क्रियांश चीन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा खेल जगत में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!