उत्तरकाशी- तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में CM धामी हुए शामिल
1 min read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह नौगांव डामटा पहुंचे। तीन दिवसीय 22 वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह में सीएम शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
इस दौरान मेले में उपस्थित जनता के साथ रवांई-जौनसार-जौनपुर क्षेत्र के पारंपरिक लोक नृत्य भी किया। इस समारोह के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का किया जा रहा प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
हमारी सरकार द्वारा इस समारोह के आयोजन हेतु ₹5 लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। यमुना घाटी क्षेत्र के धार्मिक क्षेत्रों को विकसित कर श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत यमुना नदी के तटों पर विभिन्न घाट बनाकर विशेष आरती की व्यवस्थाएं की जाएंगी।