October 28, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन

1 min read

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की ट्रॉफी दून जिम्नास्टिक अकादमी, बालक वर्ग की ट्रॉफी सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी तथा ओवरऑल टीम ट्रॉफी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने अपने नाम की। व्यक्तिगत प्रदर्शन के अंतर्गत सब-जूनियर कैटेगरी में समृद्धि शर्मा ने 03 स्वर्ण पदक और मिनी-2 कैटेगरी में शनाया सुधांशु ने 03 स्वर्ण पदक हासिल किए।

जिम्नास्टिक एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं जिम्नास्टिक अकादमियों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जिम्नास्टिक खेल को प्रोत्साहित करना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना है। इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने और भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!