October 28, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की ₹1,170 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

1 min read

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान द्वारा संचालित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर की जमीन और भवनों को PMLA के तहत अटैच किया है।

ईडी के मुताबिक अटैच की गई संपत्ति का बुक वैल्यू ₹426.46 करोड़ है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ₹1,170 करोड़ है।

जिला मूल्यांकन अधिकारी के अनुसार कैंपस में बनी 59 इमारतों की निर्माण लागत ₹494.46 करोड़ और 114 बैनामों से खरीदी गई जमीन ₹4.63 करोड़, कुल लागत ₹499.09 करोड़ आंकी गई। ट्रस्ट के रिकॉर्ड में वैध स्रोत से सिर्फ ₹72.63 करोड़ का हिसाब मिला। शेष ₹426.46 करोड़ को अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime) माना गया।
लोक निर्माण के लिए आवंटित सरकारी धन को यूनिवर्सिटी में डायवर्ट किया गया, सरकारी कार्य निजी कैंपस में कराए गए और ठेकेदारों से मिले पैसे को ट्रस्ट को चंदे के रूप में वापस रूट किया गया।
ईडी की जांच 26 FIR के आधार पर शुरू हुई, जिसमें किसानों की कृषि भूमि जबरन हड़पने का आरोप है। रामपुर प्रशासन की जांच में सिंहानखेड़ा गांव में 34 एकड़ की 45 प्लॉट दुश्मन संपत्ति (Enemy Property) पर भी अवैध कब्जा पाया गया, जिसे अब गृह मंत्रालय के अभिरक्षक ने वापस ले लिया है।

यह कैंपस मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के नाम है, जिसके संस्थापक और नियंत्रक आजम खान हैं और वे ही यूनिवर्सिटी के मानद चांसलर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!