पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन,दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस
1 min read
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
मनमोहन सिंह के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- उन्होंने आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन पर कांग्रेस ने रद्द किए सभी इवेंट्स
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।