August 19, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

डीआईजी संजीव त्यागी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को DGP प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से किया सम्मानित

1 min read

पुलिस विभाग की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बस्ती में डीआईजी संजीव त्यागी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह ‘रजत’ से सम्मानित किया।

डीआईजी ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को‘रजत’ प्रशंसा चिन्ह पहनाकर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।


इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी ही जनता का विश्वास बढ़ाते हैं। उनकी मेहनत और ईमानदारी से न केवल कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती है, बल्कि विभाग का नाम भी रोशन होता है।

‘रजत’ प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने पर निरीक्षक सर्वेश कुमार राय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और आगे भी वे इसी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करते रहेंगे।

पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक सर्वेश कुमार राय को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!