August 16, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सीएम धामी का नैनीताल दौरा कल, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

1 min read

सूबे के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी रविवार, 16 अगस्त 2026 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे।
प्रभारी अधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार,
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार को प्रातः 08:40 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा जी0टी0सी0 हैलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे, वहाँ से 08:55 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे।
प्रात: 09:55 बजे मा0 मुख्यमंत्री का रा0इ0का0 लाखनमण्डी, चोरगलिया हैलीपैड, नैनीताल पंहुचेंगे, जहाँ से 10:05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 10:10 बजे नंधौरगढ़ पैलेस, गोलापार, पहुंचेंगे।
नंधौरगढ़ पैलेस में मा0 मुख्यमंत्री कुमाऊं संभाग के जिलाध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्षों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक मा0 मुख्यमंत्री लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक करेंगे।
शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक वह लोकसभा क्षेत्र नैनीताल के सांसद एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
इस भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!