Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सचिवालय में निवेश समिति की 65वीं बैठक- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन बोले- निवेशकों को मिले त्वरित समाधान

1 min read

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सिंगल विंडो के अंतर्गत निवेश से संबंधित राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश से संबंधित डीजी एवं आयुक्त उद्योग द्वारा स्वीकृत नए प्रस्तावों पर संस्तुति प्रदान की गई

मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर 143 (लैंड यूज चेंज) और 154 से संबंधित विभिन्न मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सिंगल विंडो से संबंधित प्रकरणों में प्रोएक्टिव होकर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने सचिव उद्योग को भी देरी पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो से मिलने वाली स्वीकृतियों के लिए समय सीमा निर्धारित है। इसके अंतर्गत ही सभी स्वीकृतियां और क्लीयरेंस दी जानी है। उन्होंने राज्य सरकार के ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रथम एवं और द्वितीय चरण के सभी लम्बित प्रकरणों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, सी. रविशंकर, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सौरभ गहरवार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!