Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

उत्तराखंड:’हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजा देहरादून

1 min read

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की केे जयकारों से नगर का हर मंदिर गूंज रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन भी विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

देहरादून के सभी प्रमुख मंदिरों विशेषकर गीता भवन और पृथ्वीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष झांकी का आयोजन किया जा रहा है। घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर, राम जानकी मंदिर समेत दो दर्जन मंदिरों में कान्हा की जय-जयकार हो रही है। गीतों व भजनों के साथ-साथ इन मंदिरों में बाल गोपाल को झूले पर बिठाकर उन्हें झूलाया जा रहा है और भक्त उनके दर्शन कर निहाल हो रहे हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।
इस दौरान राज्यपाल सिंह ने जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और उनके उपदेश हमें अलौकिक मार्ग दिखाते हैं।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मनुष्य को जीवन जीने की नई सीख देता है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा मनुष्य को सफल एवं समृद्धि बनाती है। उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म की हानि हुई तब तब भगवान ने विभिन्न अवतार लिए और धर्म एवं संसार की रक्षा की है।
कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई , विधायक खजान दास, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, गीता धामी, डीजीपी अशोक कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!