November 11, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

नैनीताल में बढ़ी सैलानियों की भीड़

1 min read

रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- दीपावली के बाद दिल्ली सहित तमाम मेट्रो शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है जिससे हवा की गुणवत्ता भी काफी खराब हो चुकी है।
दिवाली में आतिशबाजी व पराली के धुंए के चलते दिल्ली व महानगरों का औसत AQI लेवल बढ़ गया जिससे आसमान में धुंध और स्मॉग की परत छाई है।

यही वजह है कि बढ़ते वायु प्रदूषण से निजात व राहत भरी सांस पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचकर यहाँ के साफ व शुद्ध वातावरण का आनंद ले रहे हैं।
सैलानी कहते हैं कि यहाँ का मौसम ऐसा है जैसे उनको नरक से जन्नत मिल गई हो।
हालांकि कुछ सैलानी कहते हैं कि जिस तरीके से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है उसको कम करने के लिए सरकारों का कोई नियंत्रण नहीं है जो लोगों की सेहत पर तो भारी पड़ ही रहा है साथ ही हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!