Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सतीश जोशी बने नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

1 min read

मार्शल आर्ट खेलों में पिछले 28 वर्षों से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एशियन कोच सतीश जोशी को नई दिल्ली में आयोजित हुए नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी इंडिया के 2024-27 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। देश में संचालित 16 से अधिक मार्शल आर्ट्स खेलों की संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं निदेशक बोर्ड के सदस्यों ने सतीश जोशी को तीन वर्षों के लिए अपना अध्यक्ष चुना। 26 से अधिक देशों में भारत का खिलाड़ी, कोच, निर्णायक एवं ऑफिशियल्स के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके एशियन कोच सतीश जोशी कई मार्शल आर्ट खेलों की संस्थाओं से भी जुड़े हैं। वह कराटे, मुए थाई, किकबॉक्सिंग, जुजित्सु, गतका, एमएमए आदि खेलों में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। सतीश जोशी ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा आयोजित एशियन बीच गेम्स वियतनाम, एशियन इंडोर एवं मार्शल आर्ट गेम्स तुर्कमेनिस्तान तथा एशियन चैंपियनशिप सिंगापुर तथा विश्व मार्शल आर्ट खेल लंदन में भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह की उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता देश के मार्शल आर्ट्स खेलों से प्रशिक्षकों तथा उनके खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की होगी। मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी संस्थाओं के साथ साथ प्राइवेट सेक्टर में भी रोजगार के लिए प्रोत्साहन देकर प्रेरित किया जाएगा। जिससे की खिलाड़ी एवं
प्रशिक्षक खेल के साथ साथ अपनी गुजर बसर भी कर सकें। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों एवं संसाधन के अभाव वाले एरिया के खिलाड़ियों को चयन कर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर के जाने के ठोस प्रयास लिए जाएँगे। देश में शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल मार्शल आर्ट लीग भी प्रारंभ की जाएगी, जिससे हमारे देश एवं राज्य के खिलाड़ियों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान हो सके। गौरतलब है कि नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी इंडिया देश की एकमात्र संस्था है जोकि विश्व मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी की राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संथा है। सतीश जोशी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री सांसद नैनीताल लोकसभा अजय भट्ट, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनिदेशक खेल रसिका सिद्धिकी, क्रीड़ भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्रोणाचार्य अवार्डी नारायण सिंह राणा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मीडिया प्रभारी हरीश कोठारी, प्रदेश अध्यक्ष क्रीड़ा भारती अरुण कुमार सूद, आईसीएल कमिश्नर आरके भारत, रामा ग्रुप के निदेशक साल्वेन्द्र गुप्ता, एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, संसद टीवी के मनोज वर्मा, प्रदेश महासचिव एवं एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पांडेय, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सैनी, बॉक्सिंग संघ के प्रदेश महासचिव जीएस खोलिया, किकबॉक्सिंग के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, पतंजलि के प्रवीण सोमल,ऑल इंडिया पुलिस के पूर्व चीफ कोच सीके जोशी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!