October 3, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

संतकबीरनगर: औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में श्रमिकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर, 200 श्रमिकों की हुई जांच

1 min read

उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए “सेवा संकल्प अभियान” के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर जे.के. तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर UPIA अध्यक्ष अरविंद पाठक भी मौजूद रहे।

शिविर में डॉ. मनीष, डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, डॉ. के.पी. सिंह सहित एक दर्जन से अधिक चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत लगभग 200 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, उन्हें परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

ईश्वर हाई रिफायनरी, गोरखनाथ फॉर्मूलेशन, गंगोत्री शक्ति फूड प्राइवेट लिमिटेड, प्राइम एबीएन सहित कई फैक्ट्रियों के उद्यमी व कर्मचारी शिविर में शामिल हुए।

इस अवसर पर CDO जे.के. तिवारी ने कहा कि औद्योगिक विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी पहल सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में अहम कदम है।

UPIA अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से स्थायी ESIC डिस्पेंसरी/श्रमिक चिकित्सालय की जरूरत है। स्थायी व्यवस्था होने तक इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!