Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म- युवती हुई गर्भवती,आरोपी गिरफ्तार

1 min read

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवती गर्भवती भी हो गई। जब पीडि़ता ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसका गर्भपात करने का दबाव बनाया। अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी थी। जिसमें युवती ने बताया था कि उसकी जान पहचान अजय सिंह के साथ हो गई थी। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ गया और शादी तक पहुंच गई। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी अजय ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
इस दौरान वो गर्भवती भी हो गई। पीडि़ता का आरोप था कि जब उसने अजय पर शादी का दबाव बनाया तो उसने धमकाया और गर्भपात करने का दबाव बनाने लगा। इसकी जानकारी अजय सिंह के परिवार को लग गई। जिसके बाद अजय के पिता होरी सिंह, मां रामकलो देवी, चाची भानो देवी उसे और उसके परिवार को धमकाने लगे। जिससे युवती घबरा गई।
हिम्मत जुटाकर युवती पुलिस के पास जा पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!