स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया तिरंगा
1 min read
नैनीताल: देश-प्रदेश सहित पर्यटन नगरी नैनीताल में भी स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े धूमधाम के साँथ मनाया गया।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इसके बाद मंत्री रेखा आर्य,विधायक सरिता आर्य व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा द्वारा तल्लीताल स्थित महात्मा गांधी जी,शहीद मेजर राजेश अधिकारी,डॉ भीमराव आंबेडकर व मल्लीताल स्थित गोविंद बल्लभ पंत व दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। नैनीताल पहुंची मंत्री रेखा आर्य ने राज्य अतिथि गृह में भी तिरंगा फहराया।
इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने देश-प्रदेशवासियों को बधाई देते हुवे कहा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ भारती के उन सभी वीर सपूतों को नमन करती हूं जिनकी बदौलत आज देश आजादी का जश्न मना रहा है।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा भारत की संकल्पना की सिद्धि के लिये महान सपूतों का त्याग,बलिदान व समर्पण हम सभी देशवासियों के लिये मार्गदर्शिका है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, भाजपा नेता मोहन पाल,गिरिधारी लाल शाहू, अरविंद पडियार,अरुण कुमार,विश्वकेतु वैध,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भट्ट,एडीएम शिवचरण द्विवेदी,एसडीएम राहुल साह,तहसीलदार नवाजिश खालिद व सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।