August 19, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित, विनयपाल सिंह बने अध्यक्ष

1 min read

उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में सम्पन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि द्विवार्षिक चुनाव में आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी को आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल को महासचिव, राकेश रयाल एवं हेमा चन्द को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल एवं रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों एवं संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!