September 14, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

स्व. कैप्टन रामनयन जी की स्मृति में ध्यान एवं भोज का आयोजन, श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि

1 min read

मेंहदावल, संत कबीर नगर। योगदा सत्संग ध्यान मण्डली, नौदरी के संरक्षक स्व० श्री कैप्टन रामनयन जी की पावन स्मृति में रविवार 13 सितम्बर 2026 को मण्डली परिसर में सामूहिक ध्यान, श्रद्धांजलि सभा एवं भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न 10 बजे सामूहिक ध्यान एवं प्रार्थना से हुआ। उपस्थित भक्तों, प्रियजनों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. कैप्टन रामनयन जी ने अपना पूरा जीवन योगदा सत्संग के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक चेतना के जागरण में समर्पित कर दिया।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात प्रसाद स्वरूप भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर रामजी, शिवनाथ यादव, विनय कुमार यादव, रामजीव साहनी, गिरिजेश चौरसिया सहित योगदा सत्संग ध्यान मण्डली परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मण्डली परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!