Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

ऋषिकेश नगर निगम में लाइट घोटाला,घटिया कंपनी की खरीदी लाइटें-आशुतोष शर्मा

1 min read

ऋषिकेश नगर निगम पर शहर में सिंगल और डबल आर्म्स लाइट लगाने के मामले में घोटाले का आरोप लगा है। यह आरोप उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने लगाया है। उन्होंने इस संबंध में अपने पास तमाम दस्तावेज होने का दावा भी किया है।

बता दें कि उत्तराखंड जन विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर आज प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने ऋषिकेश नगर निगम पर बड़े घोटाले करने का आरोप लगाया। बताया कि शहर में सिंगल और डबल आर्म्स लाइट लगाने में बहुत बड़ा घोटाला किया गया है। नामी कंपनियों को छोड़कर अन्य कंपनी से लाइट खरीदी गई है। जिनको नामी कंपनियों के रेट से कई गुना अधिक के दर से भुगतान किया गया है। नगर निगम के ऑडिट में यह मामला ऑडिटर ने खुद पकड़ा है। ऑडिटर ने सिंगल और डबल आर्म्स लाइट में 1 करोड़ 31 लाख रुपए का घोटाला किया है। यह लाइट जब से शहर में लगी है तब से जल नहीं रही है। जिनकी लगातार शिकायत की जा रही है। आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में शहर की दुर्गति की गई है, इसके अलावा भी कई घोटाले किए गए हैं। जिनके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। ऑडिटर के हिसाब से नगर निगम लाइट खरीदने वाली कंपनी और अधिकारियों के साथ इसमें जो लोग शामिल हैं उन पर कार्रवाई करने की टिप्पणी की गई है और जो घोटाला हुआ है उस रकम और उसका ब्याज वसूल करने की टिप्पणी भी हुई है। शासन को इस पूरे घोटाले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल एक्शन लेना चाहिए। अगर इसमें शासन एक्शन नहीं लेता तो सरकार की जो जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है उस पर सवाल खड़े होंगे।

उत्तराखण्ड जन विकास मंच के संरक्षक और कांग्रेस नेता सुधीर राय ने कहा कि नगर निगम में इतना बड़ा घोटाला साबित कर रहा है कि शहर में किस तरह के का विकास किया जा रहा है। शहर में नाली और सड़कों की हालत जर्जर है और जबरदस्ती लाइटों की खरीद कर उनको लगाया गया है। घोटाले करने में जो भी शामिल हैं उन पर जल्द से जल्द शासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!