बद्रीनाथ से लौटा हेलिकॉप्टर जोशीमठ में क्रैश, 6 लोग थे सवार – रेस्क्यू जारी
1 min read


उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ क्षेत्र में मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना आज 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था। हेलिकॉप्टर में एक पायलट समेत कुल छह लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं।
फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सर्च ऑपरेशन जारी है


