लोक भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व, किया गया पौधरोपण
1 min read
लोक भवन में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला को श्रद्धा, उल्लास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया।
इस अवसर पर राजप्रज्ञेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा लोक भवन परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

आज जब विश्व जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब हरेला हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता है। आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, उनके संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड और भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
