मंगोली में भव्य राम बारात- दशरथ-कैकेयी संवाद रहा आकर्षण का केंद्र
1 min read


रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- इन दिनों नवरात्रि के पावन पर्व पर देशभर में रामलीलाओं का मंचन हो रहा है।
नैनीताल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर भगवान राम की लीलाओं को देख रहे हैं।
मंगोली में भी भगवान श्री राम की लीलाओं का शानदार मंचल हो रहा है यहाँ की भव्य राम बारात और दशरथ-कैकेयी संवाद के प्रसंग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।

रामलीला में दशरथ-कैकेयी संवाद भावुक और प्रभावशाली प्रसंगों में एक माना जाता है जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू जाता है।

आदर्श रामलीला कमेटी मंगोली के कलाकारों द्वारा बिना किसी आधुनिक तामझाम के केवल सीमित संसाधनों और अपनी बुलंद आवाज,गहरे भावों से राजा दशरथ की बेबसी और कैकेयी की जिद को शानदार तरीके से मंच पर प्रस्तुत किया।
इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रकाश चन्द्र आर्या,कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह कनवाल,अर्जुन कंडारी,भूपाल सिंह बगड़वाल,पूरन चन्द्र ध्यानी,मदन बगड़वाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा,गिरीश चन्द्र ध्यानी,श्याम सिंह बगड़वाल,ललित पाठक,हरीश चन्द्र ध्यानी,हेमलता,मंजू,किरन महरा व भावना सहित पूरी क्षेत्र की जनता शामिल रही।


