September 8, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ी – अब 15 सितंबर नहीं 3 अक्टूबर 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन, 24.30 लाख में से 99% नोटिसों की सुनवाई पूरी: CEO डॉ. पुरुषोत्तम

1 min read

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 कर दी है। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार SIR अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था।

सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है। इसके साथ ही फार्म 6,7 और 8 की 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक की जाएगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!