PM मोदी के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी,विकास कार्यों का किया निरीक्षण
1 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के मौके केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। उसी तैयारी का जायजा लेने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह बद्रीनाथ पहुंचे
आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
आज प्रातः काल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट को तय समय सीमा (दिसंबर 2023) के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/YVK0CGgVNH
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) October 19, 2022
इसके साथ ही इस मामले से संबंधित अधिकारियों को प्रोजेक्ट को तय समय सीमा (दिसंबर 2023) के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप 280 करोड़ की लागत से गतिमान विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से श्री बदरीनाथ धाम को स्मार्ट स्पिरिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां कहा कि, “धाम के मास्टर प्लान पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसको पूरा करने का लक्ष्य दिसंबर 2023 रखा है। PM माना गांव जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगे।” जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।