CM धामी ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात
1 min read
देहरादून-(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र) भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी से चर्चा की।