August 23, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

मुख्यमंत्री धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखण्ड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत किया।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!