भीमताल बस हादसा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी- घायलों का जाना हालचाल
1 min read
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच कर भीमताल में एक दिन पूर्व हुए बस हादसे में घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन से घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों से भी मुलाकात की।