Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

अमन विरमानी को बड़ी जिम्मेदारी:- भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के बने जिला सह संयोजक

1 min read

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तूति पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने नैनीताल के प्रसिद्ध व्यवसायी अमन विरमानी को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है।
अमन विरमानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त कर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने का करेंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही नैनीताल में व्यापारियों को जोड़ते हुए एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाऐगा जिसमें उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा।
अमन विरमानी को नूतन दायित्व मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की,आशीष बजाज.दयाकिशन पोखरिया. संतोष शाह,हरीश राणा, लगोपाल रावत.मनोज जोशी. प्रदीप कुमार,निखिल बिष्ट, अरविंद पडियार,मोहित साह विक्रम राठौर,शैलेश बिष्ट व विकास जोशी सहित सभी ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविय की कामना करी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!