Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

सेवा-समर्पण व आस्था का भाव:- डीएसए महासचिव व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी ने बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिये लगाई निःशुल्क गाड़ियां

1 min read

रिपोर्ट- नैनीताल
नैनीताल- पूरी दुनिया में अपनी आध्यात्मिक शक्तियों के लिए प्रसिद्ध महान संत बाबा नीम करौली के धाम कैंचीं में आज स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान जहाँ एक ओर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर तमाम जगहों से शटल सेवाओं का संचालन किया गया था वहीं दूसरी ओर पिछले कई वर्षों से सेवा-समर्पण व आस्था के भाव से नैनीताल निवासी समाजसेवी,डीएसए महासचिव व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जोशी बाबा के भक्तों को सुलभता से गंतव्य तक यात्रा करवाने के लिए निःशुल्क गाड़ियों का संचालन कर पुण्य परोपकार नेक काज कर रहे हैं।
इस वर्ष भी मनोज जोशी द्वारा 2 गाड़ियों का संचालन किया गया जो बुजुर्गों व दिव्यंजनों को बाबा के दर्शन करवा कर सफलता पूर्वक उनके गंतव्य तक पहुंचाने में लगी रहीं और बुजुर्गों ने भी बड़ी आसानी से सफर तय कर बाबा जी महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!