विकासनगर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आरोपी के घर में आगजनी, 12 पर एफआईआर दर्ज
1 min read
विकासनगर से इस समय बेहद तनावपूर्ण खबर सामने आ रही है। यहाँ एक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या के बाद दो गुटों में भारी झड़प और बवाल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या की वारदात के बाद उग्र भीड़ ने गुस्से में आकर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया है। आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने इस पूरे बवाल में संलिप्त 12 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्रशासन लगातार इलाके में शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
