October 16, 2025

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

नैनीताल- हिमालय पुत्री माँ नन्दा-सुनंदा के दर्शन को उमड़ा भक्‍तों का सैलाब

1 min read

पर्यटन नगरी नैनीताल सहित समूचे पर्वतीय अंचलों में आज नन्दाअष्ठमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
नैनीताल में भी आज अष्ठमी के मौके पर सिद्ध नयना देवी मंदिर प्रांगण में माँ नन्दा-सुनंदा देवी को विराजमान किया गया।
ब्रह्ममुहूर्त में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना व प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ को भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित कर दिया माँ यहाँ पूरे 6 दिन अपने भक्तों को दर्शन लाभ देंगी।
नन्दा देवी को उत्तराखंड में कुल देवी के रुप में पूजित किया जाता है चूंकि माँ हिमालय में वास करती हैं तो इन्हें हिमालय पुत्री के रूप में भी माना जाता है।
माँ नन्दा-सुनंदा पहाड़ की रक्षक हैं इसलिये हर किसी की अपार आस्था इनके प्रति है यही वजह है कि देश-विदेश से भक्त नैनीताल पहुंच कर माँ नन्दा-सुनंदा के दर्शन को पहुंचता है और पुण्य लाभ प्राप्त करता है।
नैनीताल में आज सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बीच माँ के भक्तों में गजब का उत्साह देखा गया हर किसी की जुबान पर सिर्फ माँ का नाम था और पूरा शहर माँ के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
नैनीताल में महोत्सव के दौरान भक्तों की खासा भीड़ होती है तो सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ामात किए गए हैं यहाँ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!