सीएम धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी के किताब ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का किया विमोचन
1 min read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’का विमोचन किया। लेखक प्रकाश सुमन ध्यानी को शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने कहा भारतीय ज्ञान परंपरा संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानती है। हमारे उपनिषदों में ऋषियों ने जीवन के गूढ़ और रहस्यमयी पहलुओं को सरल और सुलभ तरीके से संकलित किया है, जिससे हम जीवन के उद्देश्य को और अधिक स्पष्टता से समझ सकते हैं। निश्चित रूप से, यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों को हमारे प्राचीन दर्शन और जीवन के गहरे अर्थों से जोड़ने में सहायक होगी, जो उनके मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी और माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी जी, विधायक श्रीमती सविता कपूर जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
