October 16, 2025

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

66वां दुर्गा महोत्सव: 1 से 5 अक्टूबर तक मनाया जायेगा,सिंदूर खेला के साँथ होगी माँ की भव्य विदाई- तैयारियां शुरु

1 min read

नैनीताल:पर्यटन नगरी नैनीताल में मनाये जाने वाले 66वें दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
कलकत्ता से आये मूर्तिकार नैनीताल में इन दिनों माँ की मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं।
1 से 5 अक्टूबर तक चलने वाले दुर्गा महोत्सव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है और सभी माँ के स्वागत को आतुर हैं।
दो साल बाद आयोजित हो रहे दुर्गा महोत्सव को इस बार भव्यता से मनाया जायेगा जिसमें स्थानीय लोगों के साँथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होंगे।
समय के साँथ साँथ नैनीताल में भी दुर्गा महोत्सव का स्वरुप बदला है पहले जहाँ इसको केवल बंगाली समुदाय के लोग ही मनाते थे वहीं आज इसमें हर वर्ग के लोग एकजुट होकर मनाते हैं जो साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश करता है।
नैनीताल के प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर परिसर में 1 अक्टूबर को माँ दुर्गा का दरबार सजाया जायेगा और 5 अक्टूबर को सिंदूर खेला के साँथ माँ दुर्गा की भव्य विदाई होगी और पूरे विधि विधान से माँ की प्रतिमाओं का नैनी सरोवर में विसर्जन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!