उत्तराखंड: केदारनाथ के पास बर्फ का पहाड़ खिसका,मंदिर को कोई नुकसान नहीं
1 min read
हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ. हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यहा जानकारी दी है. हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बर्फ के पहाड़ को खिसकते हुए देखा जा सकता है.
#WATCH हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उत्तराखंड pic.twitter.com/qe9aIaIzVw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
