October 16, 2025

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

ऋषिकेश- राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने भाजपा के सभी मोर्चो का सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

1 min read

भाजपा मंडल ऋषिकेश द्वारा सभी मोर्चो का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल  के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान से जुड़ना है और अधिक से अधिक सदस्य जोड़कर हमें एक नया कीर्तिमान बनाना है, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा और सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक गणेश रावत  के द्वारा सभी मोर्चो से घर घर जाकर सदस्यता अभियान को गतिशील करने काआवाहन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि इस बार हम भाजपा की सदस्यता अभियान में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित करेंगे जो मील का पत्थर साबित हो,, हमें आमजन को भी भाजपा की रीति और नीतियों से जोड़ना है, तभी एक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा हो सकता है।
इस अवसर पर मंडल सदस्यता अभियान के संयोजक चंदेश्वर यादव, सहसंयोजक माधवी गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, संजीव पाल, मंडल महामंत्री पवन शर्मा ,नितिन सक्सेना,अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम जाटव, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष किशन मंडल,युवा मोर्चा अध्यक्ष जगवार सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष बनवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मनोज जैन,युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल, रीता गुप्ता,गुड्डी कलूड़ा,आशा शुक्ला,रीना मंडल,महेंद्र यादव, सुभाष ठटेरा,सुधा असवाल,, बिट्टू,शशि मिश्रा,राजेश,अंकुर आदि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!