मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार के लिए केन्द्र को भेजा गया पत्र
1 min read
UP मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार। योगी सरकार ने मनोज सिंह को सेवा विस्तार के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है!!
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। केंद्र को भेजे गये पत्र में मुख्य सचिव के प्रदेश के हित में किए गए उनके कामों का भी जिक्र किया गया है। मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के अधिकारी हैं।
मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। IAS दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी थी । मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
ब्यूरोक्रेसी के सूत्रों का कहना है कि एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें ग्लोबल इंवेस्टर समिट के साथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इसी साल कराने का जिक्र भी किया गया है। मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त(आईआईडीसी) का प्रभार भी है। इसके पहले वर्ष 2019 में मुख्य सचिव रहे IAS अनूप चंद्र पांडेय का 6 माह का विस्तार केंद्र सरकार द्वारा इसी आधार पर किया जा चुका है।