मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की में किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन-दीपावली की शुभकामनाएं दी
1 min read
धनतेरस के अवसर पर रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के जिला कार्यालय ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,भईया दूज एवं छठ पूजा की शुभकामना और बधाई भी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन,पूजा अर्चना एवं पूर्ण आहुति के साथ किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा संगठन देश भर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भवन नहीं बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं का निष्ठा,समर्पण और एकजुटता का प्रतीक है और यह भवन क्षेत्र की 6 विधान सभाओं में ऊर्जा का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर राज्य सभा सासंद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अश्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, जून अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल, सीडीओ ललित नारायण मिश्र सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।