October 16, 2025

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

बागेश्वर में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

1 min read

बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवार की रात लगभग ढाई बजे एक Alto Car खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।
सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

error: Content is protected !!