जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बागेश्वरनाथ शिव मंदिर, बखिरा पोखरा में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
1 min read


जिलाधिकारी अनुज मालिक एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं पूर्व विधायक मेहदावल राकेश सिंह बघेल ने बाबा बागेश्वरनाथ शिव मंदिर, बखिरा पोखरा में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा।

दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में कार्यक्रम का आनंद लिया।

अधिकारीद्वय द्वारा दीपोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा एवं सामाजिक सद्भाव का सुंदर संदेश दिया गया।


