September 30, 2026

Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

4 अक्टूबर को बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, पहली बार चंपावत में जुटेंगे मंत्री

1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आगामी 4 अक्टूबर को चंपावत जिले के बनबसा में कैबिनेट की अहम बैठक प्रस्तावित है।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा,ऊर्जा,परिवहन समेत कई अहम विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होनी तय है।
बनबसा में पहली बार आयोजित होने जा रही कैबिनेट की बैठक को लेकर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट का आभार जताया है।
सरिता आर्य ने कहा इस बैठक से पर्वतीय क्षेत्रों में कई सारी विकास योजनाओं को मंजूरी मिलेगी और पूरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की पहाड़ी विधानसभाओं में सबसे ज्यादा मार आपदा की पड़ी है ऐसे में उनकी मांग रहेगी कि आपदा मद में पैसा बढ़ाया जाये जिससे कि विकास कार्यों को और अधिक गति मिले साथ ही पर्वतीय अंचलों का चहुमुखी विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!