मौसम विभाग की चेतावनी: देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित
1 min read
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा भारी वर्षा की संभावना व्यक्त किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने एहतियातन कल शनिवार 18 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
