Today news11

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,Today news11

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य गंगा समिति की हुई19वीं बैठक।

1 min read

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) के मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी के लिए मैकेनिज्म विकसित किया जाए।

मुख्य सचिव ने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 24×7 निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि STP के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिला और राज्य स्तर पर सभी STP की रियल टाइम मॉनिटरिंग अगले एक महीने में तैयार करके दें। उन्होंने PCB को औचक निरीक्षण कर प्रदेशभर की STP की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित बड़े शहरों हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून में सीवरेज नेटवर्क बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने STP से निकलने वाले उपचारित जल का सिंचाई एवं अन्य उद्योग से संबंधित कार्यों में उपयोग किए जाने पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव रणवीर सिंह चौहान, विशेष सचिव एवं सदस्य सचिव UKPCB डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव रोहित मीणा एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!