सीएम धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के आवास पहुंचकर पिता को दी श्रद्धांजलि
1 min read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज *मोथरोवाला, देहरादून* स्थित वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के आवास पर पहुंचकर उनके पिता *स्वर्गीय श्री बलवंत फर्स्वाण* को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि स्व. बलवंत फर्स्वाण एक कर्मठ और संस्कारवान व्यक्तित्व के धनी थे। इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ है।
