जिलाधिकारी सविन बंसल का डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं पर औचक निरीक्षण,देखे विडिओ
1 min read
डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी सविन बंसल का औचक निरीक्षण
निर्धारित समय पर वहां कूड़ा कलेक्शन हेतु ना निकलने पर पेनल्टी लगाने के निर्देश,
14 वाहन पाए गए खड़े, जिनमे 4 वाहन खराब तथा 11 समय पर नहीं निकले।
वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे डीएम
वर्कशॉप में 14 वाहन, तथा 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले, पेनल्टी लगाने के निर्देश।
शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह-सुबह अचानक औचक निरीक्षण पर निकले तो अधिकारियों में भी हलचल मच गई। डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम सविन बंसल औचक निरीक्षण पहुंचे।
पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे।
इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।